करौली में एसपी लोकेश सोनवाल की अध्यक्षता में बुधवार को क्राइम बैठक हुई। इसमें अपराध नियंत्रण और आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में लंबित मामलों को जल्द निपटाने, कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था पर भी बात हुई। डीजीपी और आईजी के आदेशों का पालन करने के निर्देश दिए गए। इस बैठक में एएसपी रामकुमार कस्वां, डॉ. कमल राम, संतराम और सुनील सहित जिले के डीएसपी, थाना अधिकारी और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल रहे। एसपी ने अधिकारियों को अपने-अपने इलाके में कानून व्यवस्था मजबूत रखने और लोगों को बेहतर पुलिसिंग देने के निर्देश दिए। लंबित मामलों को समय पर निपटाने और अपराधों पर ठीक से कंट्रोल रखने को कहा गया।