पंचायतीराज चुनाव-2026 को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय खैरथल में भाजपा की जिला संगठन बैठक आयोजित हुई। इसमें चुनावी तैयारियों, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी ने की, जबकि ओंकार सिंह लखावत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में जिला परिषद सह प्रभारी पंकज जोशी, जिला प्रभारी अशोक सैनी, सह प्रभारी गौरव यादव, पूर्व विधायक रामहेत यादव, पूर्व विधायक मंजीत चौधरी और जिला महामंत्री पवन यादव सहित विभिन्न पंचायत समितियों के प्रभारी, संयोजक और जिला पदाधिकारी शामिल हुए। बूथ स्तर पर मजबूत पकड़ बनाने पर मंथन बैठक में नेताओं ने कहा कि चुनाव में बेहतर परिणाम के लिए बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने और आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने की जरूरत है। इसके लिए वार्ड स्तर पर संपर्क अभियान चलाने और शक्ति केंद्रों को अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और जनहित से जुड़े कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। साथ ही मतदाताओं से संपर्क बढ़ाकर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझने पर भी चर्चा हुई। एकजुट होकर चुनाव की तैयारी करने का आह्वान भाजपा जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं का प्रचार करें तथा संगठन की गतिविधियों को आमजन तक पहुंचाएं। उन्होंने संगठनात्मक समन्वय और सक्रिय जनसंपर्क को महत्वपूर्ण बताया। बैठक के जरिए पार्टी ने पंचायतीराज चुनाव से पहले संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।