खैरथल के राजकीय महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 1 मई से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है। डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया कि आयुक्तालय के निर्देशानुसार प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। डॉ. दीपक कुमार के अनुसार प्राप्त आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन 19 मई तक किया जाएगा। 20 मई को जारी होगी मेरिट और प्रतीक्षा सूची महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार 20 मई को वरीयता सूची और प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी। वरीयता सूची में चयनित छात्र 25 मई तक दस्तावेज सत्यापन करवा सकेंगे और ई-मित्र पर शुल्क जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। 27 मई को आएगी पहली प्रवेश सूची प्रवेशित विद्यार्थियों की पहली सूची 27 मई को जारी होगी। यदि सीटें खाली रहती हैं तो उन पर पुनः आवेदन प्रक्रिया 29 मई से शुरू की जाएगी। 1 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं आयुक्तालय ने नए सत्र की कक्षाएं 1 जुलाई से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इससे विद्यार्थियों को समय पर शैक्षणिक सत्र शुरू होने का लाभ मिलेगा। कला संकाय में सात विषय उपलब्ध प्रो. साक्षी जैन ने बताया कि स्नातक कक्षाओं में प्रवेश कला संकाय के लिए होंगे। विद्यार्थियों के लिए कुल सात विषय उपलब्ध हैं, जिनमें हिंदी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र शामिल हैं। वेबसाइट और टेलीग्राम चैनल पर उपलब्ध जानकारी प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी महाविद्यालय की वेबसाइट और टेलीग्राम चैनल पर उपलब्ध है। छात्रों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन करने की सलाह दी गई है।