खैरथल-तिजारा जिलें में गुरुवार रात 2 बजे से बारिश का दौर जारी हुआ। आज सुबह भी रिमझिम बारिश जारी है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह संजीवनी बनी। किसान रवि रसगोन, प्रताप यादव, पूर्व सरपंच कृष्ण यादव और शेरसिंह चौधरी ने बताया कि इस बारिश से प्याज, गेहूं, जौ, चना और सरसों की फसलों को फायदा मिलेगा। खेतों में नमी बढ़ने से उनकी बढ़वार को सहारा मिलेगा। इस दौरान खैरथल में 46 एमएम , मुंडावर में 30 एमएम, किशनगढ़बास में 28 एमएम, हरसोली में 25 एमएम, तिजारा में 15 एमएम, कोटकासिम में 10 एमएम, टपूकड़ा में 4 एमएम बारिश दर्ज की गई।