खैरथल के तिरंगा मार्केट में बुधवार को जीएसटी विभाग की टीम ने उदवदास-ईसरदास की दुकान पर जांच की। यह जांच दोपहर 12 बजे शुरू हुई और रात 8:30 बजे तक, यानी करीब साढ़े आठ घंटे तक चली। टीम ने फर्म से जुड़े सभी दस्तावेज और कारोबार का लेखा-जोखा खंगाला। इस जांच में हरिओम मीना और राजकुमार मिश्रा सहित करीब 10 अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे। कार्रवाई के दौरान बाजार में लोगों की नजरें टीम की गतिविधियों पर रहीं। हालांकि, जांच में क्या सामने आया और कोई गड़बड़ी मिली या नहीं, इसकी कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।