भीलवाड़ा | शहर के ज्वैलरी बाजार को नया और आधुनिक विकल्प मिला है। महारानी कॉम्प्लेक्स, महाराणा टॉकीज परिसर में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी के शोरूम का उद्घाटन हुआ। शोरूम का शुभारंभ संचालक आशीष चौधरी, प्रखर नुवाल ने फीता काटकर किया। समारोह में कंपनी प्रतिनिधि गिरिराज बहेड़िया सहित कई लोग मौजूद रहे। किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी, हरी कृष्णा ग्रुप का हिस्सा है। शोरूम में ट्रेंड के मुताबिक कलेक्शन रखा है। उद्घाटन पर ऑफर्स भी दिए गए। डायमंड ज्वैलरी की मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 40% तक छूट रखी गई। 90% बायबैक की सुविधा दी गई। 95% एक्सचेंज की सुविधा भी शामिल है। कंपनी मैनेजर गिरिराज माहेश्वरी ने कहा कि महारानी कॉम्प्लेक्स के शोरूम में आधुनिक डिजाइन, बेहतर क्वालिटी की ज्वैलरी मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस प्रीमियम ज्वैलरी प्रोजेक्ट में स्वाराह डायमंड एलएलपी को पार्टनर बनाया है। शोरूम संचालक प्रखर नुवाल ने कहा कि भीलवाड़ा में पहली बार नेचुरल डायमंड का एक्सक्लूसिव स्टोर शुरू हुआ है। स्टोर किसना डायमंड्स, स्वाराह डायमंड्स एलएलपी के नाम से संचालित होगा। संचालक पार्टनर आशीष चौधरी ने कहा कि कंपनी की पॉलिसी कंज्यूमर फ्रेंडली है। ज्वैलरी पर इंश्योरेंस की सुविधा दी जा रही है।