कोटा में दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव का तीसरा और आखिरी दिन उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों के नाम रहा। बारां रोड स्थित तुलसी रिसोर्ट में रविवार रात शहरवासी अपने परिवार और दोस्तों के साथ महोत्सव में पहुंचे। मां अंबे की महाआरती के साथ शुरू हुआ उत्सव देर रात तक चला। गरबा गीतों की धुन, डांडियों की खनक और रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों ने पूरे आयोजन स्थल को उत्सव के रंगों से सराबोर कर दिया। महोत्सव के अंतिम दिन बंपर प्राइज निकाला गया, जिसमें सपना ने बाजी मारी। अग्रवाल डायमंड एंड ज्वेलर्स ने उन्हें डायमंड रिंग प्रदान की। इसके अलावा बेस्ट ड्रेसअप, बेस्ट कपल, बेस्ट डांसर्स सहित अलग-अलग श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। लकी ड्रॉ के जरिए भी प्रतिभागियों को पुरस्कार मिले। गुजराती गानों पर थिरके लोग डीजे अमन की हाई बीट धुनों पर गरबा खेलने वालों का उत्साह देखते ही बन रहा था। 'रमती आवै माड़ी रमती आवै' और 'ढोलिड़ा ढोल रे' जैसे गुजराती गीतों के साथ बॉलीवुड के लोकप्रिय गरबा ट्रैक पर भी लोगों ने जमकर डांस किया। पारंपरिक गोल घेरे बनाकर महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने एक साथ गरबा किया। हर तरफ डांडियों की खनक और संगीत की गूंज सुनाई दी। पारंपरिक गुजराती और राजस्थानी परिधानों में सजे कपल्स आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं, रंग-बिरंगे ड्रेसअप में पहुंचे युवाओं ने भी आयोजन में चार चांद लगा दिए। फैमिली और कपल्स की भागीदारी ने महोत्सव को खास बना दिया। एंकर पारुल सोनी की स्टाइलिश एंकरिंग ने लोगों का उत्साह बढ़ाया। गरबा के साथ अलग-अलग राज्यों के जायकों का आनंद महोत्सव में गरबा खेलने के साथ खानपान का भी लोगों ने भरपूर आनंद लिया। गरबा पंडाल के आस-पास लगी फूड स्टॉल्स पर रातभर भीड़ नजर आई। यहां लोगों ने गुजराती ढोकले, दाल-बाटी, बाटी-बाफले, मिसल पाव, पावभाजी सहित साउथ इंडियन और चाइनीज व्यंजनों का स्वाद चखा। परिवारों के लिए गरबा और फूड का यह संगम आयोजन का खास आकर्षण रहा। दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव में सुरक्षा और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया। अतिथियों ने बढ़ाया प्रतिभागियों का उत्साह कार्यक्रम में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा पत्नी गीता शर्मा के साथ पहुंचे। इसके अलावा केडीए आयुक्त बीसी अग्रवाल, आरटीयू के कुलगुरु प्रो. निमित्त रंजन चौधरी, केडीए सचिव मुकेश चौधरी, आरटीयू रजिस्ट्रार भावना शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर और अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष भरत सिंह अड़सेला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन में केबीएस एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. प्रवीण गुप्ता, विद्यांजलि एकेडमी की डायरेक्टर आशिमा गोयल, सिल्वर बेल्स एजुकेशनल ग्रुप की डायरेक्टर सोनिया सूद, डीपीएस ग्रुप के डायरेक्टर आशीष विजय, एलिगेंट इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर जितेंद्र शर्मा, अग्रवाल डायमंड एंड गोल्ड के ओम जैन सर्राफ और माधुरी जैन सर्राफ सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी शिरकत की।इसके साथ ही बालाजी मसाले के डायरेक्टर लोकेश अग्रवाल, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष (अग्रवाल सम्मेलन) हेमराज जिंदल, अग्रवाल ऑटोमोबाइल के डायरेक्टर राहुल अग्रवाल, समाजसेवी तिलक राज, तुलसी रिसोर्ट के डायरेक्टर विजय शर्मा, बजरंग टेंट के डायरेक्टर मोहित अग्रवाल, आरिक रिसॉर्ट के डायरेक्टर पंकज तलवार और खूबी सिक्योरिटी के डायरेक्टर राजेंद्र सांखला भी मौजूद रहे। दैनिक भास्कर के संपादक नरेंद्र जाट और महाप्रबंधक अभिषेक सोनी सहित अन्य अतिथियों ने भी आयोजन में भाग लिया। अगले साल फिर मिलने के वादे के साथ विदाई तीन दिवसीय दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव हजारों लोगों के जोश, उत्साह और उमंग का साक्षी बना। अंतिम दिन पुरस्कार वितरण और गरबा नृत्य के बीच आयोजन का समापन हुआ। भास्कर परिवार ने महोत्सव में शामिल होने वाले सभी शहरवासियों, प्रतिभागियों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार जताया। लोगों ने भी परिवार के साथ गरबा खेलने का अवसर देने के लिए दैनिक भास्कर का धन्यवाद किया। अगले साल फिर मिलने के वादे के साथ इस यादगार महोत्सव को विदाई दी गई। आयोजन को खास बनाने वाले सहयोगी महोत्सव के मुख्य प्रायोजक रजनीगंधा रहे। एसोसिएशन विद पार्टनर पास-पास और पल्स तथा बेवरेज पार्टनर कोका-कोला रहे। को-स्पॉन्सर में केबीएस कोचिंग फ्री स्कूल, सुबोधिनी ज्वैलर्स और शुभम ग्रुप शामिल रहे। ऑटोमोबाइल पार्टनर ओम टोयोटा था। अन्य सहयोगियों में श्रीजी एवं कोटा हार्ट हॉस्पिटल, स्टेयर्स स्कूल, बालाजी मसाले, आर्टन आर्ट्स एकेडमी, महामयी, रिफ्रिजरेशन, ज्योति बाल विद्या मंदिर, सलोनी, प्लानिंग गुरु इवेंट, भूमि जंक्शन, सागर फिल्म एलईडी वाला, आरबी ज्वैलर्स, इंदिरा आईवीएफ और खंडेलवाल नर्सिंग होम शामिल रहे। बजरंग टेंट एंड इवेंट टेंट पार्टनर, तुलसी रिसोर्ट्स वेन्यू पार्टनर, एमपी फास्ट फूड फूड पार्टनर, अमन डीजे म्यूजिक पार्टनर और खूबी सिक्योरिटी सुरक्षा पार्टनर रहा। बियोंड स्टूडियो डिजिटल पार्टनर, एसएनडीजी जेनसेट पार्टनर और माय एफएम रेडियो पार्टनर रहा। पारस ज्वैलर्स, अग्रवाल डायमंड एंड ज्वेलर्स, ताशु स्टाइल स्टूडियो, भाटिया एंड कंपनी, रोटरी क्लब कोटा नॉर्थ और फोटोग्राफिया ने भी आयोजन में सहयोग किया।