कोटा में ‘भास्कर समाधान’ पर हमें हर वार्ड से जुड़ी समस्या मिल रही है। अधिकारियों और विभागीय जिम्मेदारों की मदद से हम लगातार उनका समाधान भी करवा रहे हैं। हालांकि, शहर के कई इलाकों में अब भी सफाई, वेस्ट मैनेजमेंट और टूटी सड़कों की समस्या बनी हुई है। आमजन जितना अपनी समस्या को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाएंगे उतना ही उनके समाधान की उम्मीद है। इसलिए मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… विज्ञान नगर: 5 महीनों से ब्रेकर ही ठीक नहीं कर सके 'भास्कर समाधान' पर खेमचंद नागर ने टूटे ब्रेकर्स की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने बताया कि हमारे एरिया विज्ञान नगर के संजय गांधी नगर, डीसीएम रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास बीते पांच महीनों से नालियों के ऊपर बना सीमेंट का ब्रेकर टूटा हुआ है। गाड़ियों के क्रॉस होने पर टूटी पटि्टयांनानी में गिर जाती हैं इससे नालियों के जाम होने की समस्या अलग खड़ी हो जाती है। निगम से अपील है कि इस समस्या का समाधान करवाएं। महावीर नगर–III: सौंदर्यीकरण को लगाए महंगे पौधे, बिना देखभाल मुरझाए जुगराज राठौर ने ही घटोत्कच सर्किल से गोबरिया बावड़ी की तरफ जाने वाले रास्ते पर सौंदर्यीकरण के लिए हो रहे काम की तरफ प्रशासन का ध्यान दिलाया है। उन्होंने बताया कि डिवाइडर रोड पर पॉवर हाउस के सामने, महावीर नगर–III में ग्रीन बेल्ट के पास केडीए सौंदर्यीकरण का काम करवा रहा है। लेकिन इस नए प्रोजेक्ट के तहत लगाए जा रहे कीमती पौधों की कोई देखभाल नहीं की जा रही है। इससे रोपे जाने के दो–तीन दिन में ही वे मुरझा रहे हैं। इन पौधों के पास ही अनावश्यक मलबा भी पड़ा हुआ है। सुभाष विहार: रोड लाइट्स नहीं, अंधेरे से हो रही असुविधा 'भास्कर समाधान' पर अनंतपुरा के सुभाष विहार से रहमतुल्लाह कुरैशी ने रोड लाइट न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे मोहल्ले अमीर कॉलोनी के सुदर्शन कोचिंग क्लासेज के सामने और सईद भाई पेंटर वाली गली में रोड लाइट्स नहीं है। सघन आबादी वाले इलाके में इस वजह से काफी अंधेरा रहता है। वहीं कुछ खम्भो पर दो लाइट लगाने की जरूरत है ताकि सड़क श्या गली के दोनों ओर रोशनी रहे। निगम एवं संबंधित विभाग से अनुरोध है कि इस समस्या का समाधान करवाएं। रंगबाड़ी: तीन महीने बाद भी सड़क ढाक के तीन पात 'भास्कर समाधान' पर रंगबाड़ी योजना से जुगराज राठौर ने टूटी सड़क की समस्या भेजी है। उन्होंने लिखा है कि रंगबाड़ी के कृष्णा नगर में पावर हाउस रोड पर लोड शिफ्टिंग के लिए केईडीएल ने सड़क खोदकर केबल डालने का काम किया था। लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी इस रोड का पैचवर्क नहीं किया गया है। इससे दोपहिया वाहन चालकों और छोटे लोडिंग वाहनों को काफी असुविधा हो रही है। रात के समय एक्सीडेंट होने की आशंका बनी रहती है। संबंधित विभाग से अपील है कि इसका समाधान करें। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… जवाहर नगर: 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट, बनी नई सीसी रोड 'भास्कर समाधान' पर शीला चौधरी रोड, पुखराज एलीमेंट, डिस्ट्रिक्ट सेंटर, जवाहर नगर से किशन वर्मा ने टूटी रोड की शिकायत की थी। उन्होंने लिखा था कि इस रोड से रोज कोचिंग के 500 से ज्यादा सटूडेंट्स गुजरते हैं लेकिन कोई भी जन प्रतिनिधी या निगम का अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने इस पर एक्शन लेते हुए नई सीसी रोड बनाकर राहते देने का काम किया है। वार्ड 3: पार्षद अनीता भील बनीं 'पब्लिक की स्टार' अनवाली से धनराज कोटड़ी ने पूरे मोहल्ले में लाइट न आने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने शिकायत में बताया था कि हमारे मोहल्ले में लाइट कई घटों से नहीं है। गर्मी से लोग परेशान हैं। पूरे मोहल्ले और गलियों में अंधेरा छाया हुआ है। कुछ नजर नहीं आ रहा है। जहरीले जीवों के निकलने का डर बना हुआ है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद वार्ड 3 की पार्षद अनीता भील ने इस समस्या का समाधान करवा दिया है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित