कोटा में देर रात लोक परिवहन बस में आग लग गईं। कोटा-झालावाड़ रोड पर हुई घटना से हड़कंप मच गया। आग की ऊंची ऊंची लपटें दिखाई देने लगी। सूचना पर निगम की 2 दमकल मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया। घटना देर रात साढ़े 12 बजे के आसपास अनंतपुरा थाना क्षेत्र स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास की है। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। बस अकलेरा से कोटा आ रही थी। देखें, हादसे की तस्वीर… जानकारी के अनुसार लोक परिवहन की बस अकलेरा से कोटा आ रही थी। बस में 25 के करीब सवारियां थी। लेकिन मंडाना में बस खराब होने के बाद सभी यात्रियों को दूसरी बस में शिफ्ट कर दिया गया था। घटना के वक्त बस में सिर्फ ड्राइवर और कंडक्टर मौजूद थे। क्या था पूरा मामला? बस के टायर बार-बार जाम हो रहे थे। कोटा पहुंचते-पहुंचते टायर इतने गर्म हो गए कि उन्होंने आग पकड़ ली। आग लगते ही ड्राइवर और कंडक्टर बस से बाहर निकल आए। तुरंत सूचना पर निगम की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। बस के टायर बार-बार जाम हो रहे थे। कोटा पहुंचते-पहुंचते टायर इतने गर्म हो गए कि उन्होंने आग पकड़ ली। आग लगते ही ड्राइवर और कंडक्टर बस से बाहर निकल आए। तुरंत सूचना पर निगम की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। अनंतपुरा थाना के एएसआई लोकेश चौधरी ने बताया कि बस पूरी तरह खाली थी। केवल ड्राइवर और कंडक्टर मौजूद थे। ड्यूटी डीओ मौके पर गए।दमकल कर्मियों ने आग बुझा दी। कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।