कोटा में बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया और घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। घटना से मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। वारदात के बाद बदमाश बाइकों से फरार हो गए। घटना 19 अप्रैल रात 1 बजे कैथूनीपोल थाना क्षेत्र की है। जिसका सीसीटीवी अब सामने आया है। बेखौफ बदमाशों ने की तोड़फोड़…. पड़ोसी की दुकान की शटर तोड़ी मोखापाड़ा ईमली चौक निवासी अतुल भटनागर ने बताया कि 19 अप्रैल की रात को घर बाहर तीन कार खड़ी की थी। रात 1 बजे करीब 5-6 बाइक पर अज्ञात बदमाश आए। उनके हाथ में डंडे, पाइप व सरिया थे। उन्होंने आते ही खड़ी कारों पर वार करना शुरू कर दिया। पड़ोसी की दुकान के शटर पर भी हमला किया। जमकर उत्पात मचाया। टूटने-फूटने की आवाज सुनकर नींद खुली। बाहर आकर देखो तो बदमाश बाइकों पर बैठकर फरार होते दिखाई दिए। बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी डिजायर कार समेत तीन कारों के फ्रंट, साइड ग्लास तोड़ दिए। कारों में जगह जगह मौचे भी आ रही है। दहशत फैलाने के लिए तोड़फोड़ अतुल ने बताया कि उनका किसी से कोई झगड़ा या विवाद नहीं है। सम्भवतया अज्ञात बदमाश किसी और यहां हमला करने आए थे। दहशत मचाने के लिए हमारी कारों को निशाना बनाया। अंधेरा होने के कारण बदमाशों का चेहरा देख नहीं पाए। कारों में हुए नुकसान की शिकायत 20 अप्रैल को थाने में दी है। कैथूनी पोल थाना ASI लाल सिंह ने बताया रात 1 बजे करीब कुछ मनचलों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की है। सीसीटीवी फुटेज में तीन बाइक नजर आई है। मामले की जांच की जा रही है।