कोटा में नए न्यायालय भवन के साथ वकीलों के चैंबर्स के निर्माण का बजट स्वीकृत नहीं होने का मुद्दा एक बार फिर उठा है। इस संबंध में कोटा बार एसोसिएशन ने मंगलवार को परिषद सभागार में साधारण सभा में चर्चा की। बैठक में 1 नवंबर को प्रस्तावित नए न्यायालय भवन और वकीलों के चैंबर्स के शिलान्यास समारोह को लेकर पदाधिकारीयों ने अपने विचार रखे। एसोसिएशन ने निर्माण कार्यों की स्थिति का अवलोकन करने के लिए एक कमेटी का गठन भी किया। कोर्ट भवन के बजट में वकीलों के चैंबर्स के निर्माण का बजट शामिल नहीं एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत सिंह अड़सेला ने बताया कि नए न्यायालय भवन के बजट में वकीलों के चैंबर्स के निर्माण का बजट शामिल नहीं है। इस समस्या से राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अवगत कराया है। अड़सेला ने बताया कि जिला एवं सेशन न्यायाधीश की ओर से नए न्यायालय भवन और वकीलों के चैंबर्स के शिलान्यास समारोह के संबंध में कोटा बार एसोसिएशन को पत्र लिखा है। चैंबर्स निर्माण को लेकर आश्वासन मिला पत्र में चैंबर्स निर्माण को लेकर आश्वासन मिला है। इस संबंध में साधारण सभा की बैठक में चर्चा हुई। 1 नवंबर को कोटा बार एसोसिएशन शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होगा। एसोसिएशन की मांग है कि न्यायालय भवन के साथ वकीलों के चैंबर्स का निर्माण भी सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए गठित कमेटी निर्माण संबंधी व्यवस्थाओं और स्थिति का अवलोकन करेगी। उन्होंने कहा कि वकीलों के चैंबर्स का निर्माण नहीं किया जाता है, तो एसोसिएशन की कार्यकारिणी सभी सदस्यों की सहमति और राय के आधार पर आगे की रणनीति तय करेगी। एसोसिएशन के महासचिव शंभू सोनी ने बताया कि मुख्य न्यायालय भवन के अलावा करीब 16 न्यायालय किराए के भवनों में संचालित हो रहे हैं। अलग-अलग स्थानों पर न्यायालय संचालित होने से वकीलों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। राज्य सरकार ने नए न्यायालय भवन के लिए 208 करोड़ का बजट दिया है। करीब 81 करोड़ का बजट आना बाकी है। 5 मंजिला बिल्डिंग बननी है। जिसमें वकीलों के लिए 17*12 के 246 चैंबर्स के निर्माण की डिमांड है।