कोटा में ‘भास्कर समाधान’ पर लोग बुनियादी जरूरतों से जुड़ी समस्याओं को पोस्ट के जरिये अधिकारियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वार्ड की हकीकत देखने के बाद संबंधित विभाग भी उन पर तुरंत कार्रवाई कर समाधान करवा रहा है। ‘भास्कर समाधान’ पर आप जितना अपनी समस्याओं को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाएंगे उतना ही उनके समाधान होने की उम्मीद है। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। शहर में बदलाव लाने का यह आपका पहला कदम होगा। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… गढ़ पैलेस: नाली साफ कर गंदगी सड़क पर छोड़ी कोटा शहर के गढ़ पैलेस रोड, टिप्टा से अहमद ने शिकायत पोस्ट कर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा कि सफाई कर्मचारियों ने नालियों और सीवरेज चैम्बर का मलबा निकालकर सड़क पर ही छोड़ दिया है। यह बेसहारा पशुओं और गाड़ियों के कारण अब यहां–वहां फैल रहा है। इस समस्या का कोई समाधान करें। अट्टा साजी देहरा: तीन साल से नालियों की सफाई नहीं 'भास्कर समाधान' पर पार्ड नंबर 82 के नारायण दास का अट्टा साजी देहरा, से अख्तर हुसैन ने नालियां से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि तीन साल से हमारे यहां नालियों की सफाई नहीं हुई है। गंदा पानी गलियों में बहता है। जमे हुए पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इस गंदे पानी में डेंगू–मलेरिया के मच्छर पनप रहे हैं। कुन्हाड़ी: टूटी नालियों की सफाई नहीं, कचरे का ढेर शहर के कुन्हाड़ी क्षेत्र के लक्ष्मण विहार–II से स्वप्ना मेहरोत्रा ने कचरे की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि हमारे घर प्लॉट नंबर 202 के सामने कचरा पड़ा हुआ है। नालियां भी टूटी हुई हैं और इनकी नियमित सफाई न होने से सभी जाम पड़ी हैं। आपके मंच के माध्यम से अपील है कि इस कचरे को उठवाकर नालियों का मलबा निकलवाया जाए ताकि गंदे पानी की निकासी सुचारु हो सके। प्रेम नगर: सीवरेज चैम्बर का ढक्कन धंसा, हादसे का डर 'भास्कर समाधान' पर लीलाधर माहेश्वरी ने टूटे और धंसे हुए चैम्बर की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि प्रेम नगर एरिया में सड़क पर सीवरेज चैम्बर का ढक्कन टूट गया है और सड़क में धंस गया है। इससे लेवल असमान होने के कारण बाइक सवारों को काफी परेशानी हो रही है। इससे रात के समय एक्सीडेंट होने का अंदेशा भी है। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है… रामपुरा बाजार: 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ एक्शन रामपुरा बाजार से आसिफ अंसारी ने बीच रोड पर अस्थायी गेट बनाकर रास्ते पर अतिक्रमण करने की शिकायत 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि यहां महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल है। लेकिन इसके पास ही रोड पर अस्थायी गेट बनाकर रास्ता तंग कर दिया है। इससे छुट्टी के समय जाम लग जाता है। समस्या पोस्ट होने के बाद निगम ने अतिक्रमण हटवाकर रास्ता खुलवाया जिससे जाम से राहत मिली। तलवंडी: पार्षद कुलदीप मेहरा बने 'पब्लिक के स्टार' रंगबाड़ी रोड, केशवपुरा चौराहा, वार्ड 80, तलवंडी से योगेश कुमार ने कचरे की समस्या का समाधान करने की अपील की थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि हमारे वार्ड में साफ–सफाई और कचरे की समस्या बहुत ज्यादा है। पार्षद भी कोई काम नहीं करते। नालियां जाम पड़ी हैं। जमादार भी समय से सफाई नहीं करवाता। सड़क पर ही कचरा डिपो बना दिया है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद पार्षद कुलदीप मेहरा ने जाम नालियों की साफ–सफाई करवाकर शिकायतों का समाधान करवा दिया है। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित