हनुमान जयंती के अवसर पर कोटा शहर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। उद्योग नगर क्षेत्र स्थित डीसीएम चौराहे से गुरुवार को निकली भव्य हनुमान शोभायात्रा आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का अद्भुत उदाहरण बन गई। यात्रा की शुरुआत हनुमान मंदिर से हुई, जिसमें शहरभर के अखाड़ों की आकर्षक झांकियां और पहलवानों के रोमांचक करतब लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। पूरे रास्ते पर सजाए गए स्वागत द्वार शोभायात्रा का सबसे खास पहलू तब देखने को मिला, जब मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के क्षेत्रीय संयोजक इरशाद अली ने हनुमान जी की पालकी को श्रद्धापूर्वक आगे बढ़ाया। यात्रा में किन्नर समाज से नैना देवी और गौ सेवकों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। वहीं प्रसादी वितरण की भी व्यवस्था की गई। डीसीएम चौराहे से शुरू हुई यह शोभायात्रा कंसुआ, एसएफ चौराहा और पावर हाउस होते हुए फिर मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग पर आकर्षक स्वागत द्वार सजाए गए थे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। जुलूस का किया स्वागत वहीं रंगबाड़ी बालाजी मंदिर से लेकर गोदावरी धाम तक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान छोटी लड़कियों ने तलवारबाजी के करतब दिखाए। पूरे मार्ग में शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर और प्रसाद वितरित कर जुलूस का स्वागत किया। इस भव्य आयोजन में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। वहीं शहर के हनुमान मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हुआ। भक्तों ने हनुमान चालीसा पाठ, रामायण पाठ किए गए। देखिए- शोभायात्रा की PHOTOS हनुमान और श्रीराम के जयकारे लगाए वानर सेना और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता कार्यकर्ता बाइक पर भगवा ध्वज लेकर शोभायात्रा का नेतृत्व करते नजर आए। भक्तों ने हनुमान और श्रीराम के जयकारे लगाए। महिलाओं ने कलश लेकर शोभायात्रा निकाली। भजन मंडलिया ढोल-नगाड़े के साथ चली। आयोजन के दौरान शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा। बजरंगबली का पंचामृत महाअभिषेक किया छावनी में मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में भी कई आयोजन किए गए। मंदिर में सुबह बजरंगबली का विधि-विधान से पंचामृत महाअभिषेक किया गया। इसके बाद मंशापूर्ण बालाजी का अलौकिक स्वर्ण श्रृंगार किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिनभर भक्तों की लंबी लाइन दर्शन के लिए लगी रहीं। 125 दीपकों को के साथ महाआरती मंदिर परिसर में शाम को 125 दीपकों के साथ महाआरती का आयोजन किया, जिससे पूरा छावनी क्षेत्र भक्तिरस में डूबा। आयोजन की शृंखला में शुक्रवार को 32 जोड़ों का निशुल्क सर्वजातीय सामूहिक विवाह भी आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें लगभग 70 हजार श्रद्धालुओं के प्रसादी ग्रहण करने की व्यवस्था की गई है। वहीं इससे पहले इलाके में शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं कलश लेकर शामिल हुई। भक्त भक्ति गीतों पर नाचते-गाते चल रहे थे।