कोटा में ‘भास्कर समाधान’ पर सिविक इश्यू से जुड़ी लोगों की समस्याओं के समाधान आसानी से हो रहे हैं। इससे लोगों का भरोसा तो कायम हुआ ही है प्रशासन और आमजन के बीच की दूरी भी कम हुई है। जाम नालियों की समस्या दूर कर सेक्टर–13, श्रीनाथपुरम के हैल्थ इंस्पेक्टर ललित मीणा आज 'पब्लिक के स्टार' बने हैं। एक नजर उन समाधानों पर जिससे लोगों को राहत मिली… ललित मीणा बने 'स्टार ऑफिसर' मनोज जैन ने रंगबाड़ी के सुभाष नगर–1 से नालियों की सफाई न होने का मुद्दा पोस्ट किया था। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में एक साल से न तो नालियों का कचरा निकाला है न ही सफाई की गई है। सफाई कर्मचारी यहां आते ही नहीं हैं। झाड़ियां और कचरा जमा होने से गंदगी फैली है। बारिश में जहरीले जीव भी घरों में घुसते हैं। समस्या सामने आने के बाद हैल्थ इंस्पेक्टर ललित मीणा ने सफाई कर समाधान करवा दिया। अंधेरे की समस्या का हुआ समाधान कोटा के चित्रेश नगर बोरखेड़ा से मुकेश मेहरोत्रा ने गली में स्ट्रीट लाइट न होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा कि उनकी कॉलोनी समृद्धि रेजिडेंसी के ब्लॉक बी में एक भी पोल पर लाइट नहीं है। इससे शाम को गली में अंधेरा हो जाता है जिससे रहवासियों को असुविधा होती है। समस्या के पोस्ट होने के बाद निगम ने एक्शन लिया और लाइट्स का इंतजाम कर लोगों को अंधेरे से छुटकारा दिलाया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… खस्ताहाल पार्क, कहां खेलें बच्चे कोटा से सुलोचना ने स्वामी विवेकानंद नगर से अपने एरिया के बदहाल पार्क की समस्या पोस्ट की है। ‘भास्कर समाधान’ पर अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि सेक्टर 8 का यह पार्क अतिक्रमण और असामाजिक तत्वों का अड्‌डा बन गया है। बच्चों के खेलने के लिए यहां कोई सुविधा नहीं हैं। बाउंड्रीवॉल टूटी हुई हैं। महिलाएं–लड़कियां तो जाने से भी डरती हैं। बेसहारा कुत्तों का झुंड बना परेशानी बारां रोड, जंक्शन से लईक ने बेसहारा कुत्तों से हो रही परेशानी के बारे में लिखा है। उन्होंने बताया कि एरिया की सरस्वती कॉलोनी में गली नंबर 9 के अंदर बेसहारा कुत्तों का झुंड लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। राहगीरों पर चुपचाप पीछे से हमलाकर उन्हें काट लेना आम है। कई बच्चों को काट चुके हैं। शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बेलों से ढके बिजली के तार–पोल कल्पना चावला सर्किल, आरकेपुरम से एस.एन. मीना ने बिजली के पोल से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारी कॉलोनी के आस–पास बहुत से बिजली के पोल पर जंगली बेल और झाड़िया उग आई हैं जिनसे बिजली के तार और पोल ढक गए हैं। नीचे झूलने के कारण इनसे बारिश के दौरान करंट आने की आशंका है। समाधान करवाएं। कॉलोनी के पार्क में अंधेरे से परेशानी पीएनबी रोड, शहीद भगत सिंह सर्किल, रंगबाड़ी से कॉलोनी के लोगों ने पार्क में अंधेरा रहने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि लव–कुश पार्क, महावीर नगर–I में पार्क में हमेशा अंधेरा रहता है। लाइट की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बुजुर्ग, महिलाएं टहलने में असहज महसूस करते हैं। इस समस्या का समाधान करवाएं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित