कोटा में तीसरे दिन भी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 26.4 डिग्री तक पहुंच गया। बढ़ते तापमान और तेज गर्मी में लू और तापघात के संभावित मामलों से निपटने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इधर, बढ़ती गर्मी को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED ) द्वारा जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जो 24 घंटे काम करेगा। अधीक्षण अभियंता पीएचईडी दीपक कुमार झा ने बताया कि नागरिक पेयजल आपूर्ति, पाइपलाइन लीकेज, हैंडपंप खराबी, जल गुणवत्ता और टैंकर आपूर्ति से जुड़ी शिकायतें कंट्रोल रूम नंबर 0744-2501961 पर दर्ज करा सकते हैं। शहरी क्षेत्र में अधिशासी अभियंता अभिषेक मिश्रा (मोबाइल 8949857178) को नए कोटा, बोरखेड़ा, जेके चौकी, क्रेशर बस्ती अनंतपुरा जगपुरा झालावाड़ रोड़ आंवली रोझड़ी, नयागांव, दौलतगंज सहित क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। सहायक अभियंता श्याम माहेश्वरी (मोबाइल 9928074968) को नदी पार पुराना शहर, नयापुरा, सिविल लाइंस स्टेशन क्षेत्र, छावनी, कोटडी, बोरखेड़ा बारां रोड का समस्त क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिशासी अभियंता शहबाज़ अहमद (मोबाइल 8764341740) को सांगोद एवं कनवास तहसील, अधिशासी अभियंता सोमेश मेहरा (मोबाइल 8233644380) को खैराबाद व रामगंजमंडी, अधिशासी अभियंता हरिओम सैनी (मोबाइल 8279107982) को इटावा, सुल्तानपुर एवं सांगोद क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लाइट की समस्या के लिए यहां सम्पर्क करें जिले में बिजली आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए भी 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय किया गया है। अधीक्षण अभियंता शिव चरण जांगिड़ ने बताया कि उपभोक्ता लाइन फॉल्ट, तार टूटने, ट्रांसफार्मर खराबी अथवा सप्लाई बाधित होने जैसी शिकायतें टोल फ्री नंबर 1800-180-6507, 1912 एवं 0141-2203000 पर दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा कंट्रोल रूम के नंबर 0744-2323638 और 9413391086 भी जारी किए गए हैं। केईडीएल कोटा क्षेत्र के लिए 0141-3532000, 1912, 1800-330-1912, 9116656776 और 9116656775 नंबरों पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। उपभोक्ता बिजली मित्र मोबाइल एप और वेबसाइट www.bijlimitra.com⁠ के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।