कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक और प्रसूता की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि घरवालों ने किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की। बारां जिले की शाहबाद तहसील अंतर्गत महिला रेणू की कोटा मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल में सोमवार रात को करीब 2 यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। इसके बाद लगभग रात 2 बजे तक इलाज चला। हालांकि रात करीब 3 बजे प्रसूता ने दम तोड़ दिया। महिला रेशु को 15-16 दिन पहले देहरी (लोकल) अस्पताल में सीजेरियन डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के बाद यूरिन बंद होने से बिगड़ गई थी तबीयत डिलीवरी के बाद नवजात शिशु को पेट से बाहर निकाल लिया गया था, लेकिन वह मृत पैदा हुआ था। इसके तुरंत बाद ही महिला रेशु का यूरिन बंद हो गया था। उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। स्थिति गंभीर होने पर महिला को इलाज के लिए कोटा मेडिकल कॉलेज की एसएसबी ब्लॉक में भर्ती कराया गया था।