कोटा की 2 पंचायत समितियों में दूसरे चरण में मतदान होना है। खैराबाद व चेचट पंचायत समिति के 34 में से 22 वार्डो में कांग्रेस बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है। जबकि 12 वार्डो में निर्दलीयों ने ताल ठोक रखी है। इनमें तीन वार्डो में कांग्रेस के बागी भी चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा के बागियों को मनाने के लिए मंत्री मदन दिलावर को मैदान में उतरना पड़ा। 13 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भाजपा के समर्थन में अपना नामांकन वापस लिया है। 2 पंचायत समितियों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के 3 प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनके बीच आमने-सामने की टक्कर खैराबाद पंचायत समिति ये आमने सामने चेचट पंचायत समिति ये आमने सामने पिछले चुनाव तक थे 23 जिला परिषद वार्ड कोटा में पिछले चुनाव तक 23 जिला परिषद वार्ड थे। अब 25 जिला परिषद वार्ड में चुनाव हो रहे हैं। पिछले चुनाव तक कोटा में 5 पंचायत समितियों के कुल 91 वार्डों में से बीजेपी ने 46 वार्डों में जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस को 39 वार्डों में जीत मिली थी। 6 निर्दलीय चुनाव जीत कर पंचायत समिति मेंबर बने थे। अब 6 पंचायत समितियों में चुनाव है। 1 पंचायत समिति चेचट नई बनी है।