बूंदी जिले के कोटा खुर्द आड़ा गैला पेट्रोल पंप के पास मंगलवार दोपहर एक डंपर और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार ड्राइवर की मौत हो गई। इस दुर्घटना में कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ड्राइवर की पहचान राजेश कुमार मीणा (48) पुत्र जनसीलाल, निवासी रहमानपुरा, उनियारा, जिला टोंक के रूप में हुई है। राजेश कुमार मीणा को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत नैनवां थाना क्षेत्र में सोमवार शाम ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति की कोटा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भतीजे बाबूलाल ने नैनवां पुलिस थाने में ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार सोमवार शाम को छोटूलाल (50) पुत्र ईश्वरलाल गांव में बीज गोदाम के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर ड्राइवर ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल छोटूलाल को तुरंत नैनवां उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बूंदी रेफर किया गया। बाद में उन्हें कोटा मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मंगलवार को घटना की सूचना मिलने पर नैनवां थाने से एएसआई नरेंद्र सिंह और कॉन्स्टेबल गीताराम कोटा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। कंटेंट: लोकेश मीणा/ अश्विनी शर्मा नैनवां