कोटा में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में दो पंचायत समितियों में 47 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए 84.82% वोटिंग हुई। खैराबाद पंचायत समिति में सबसे ज्यादा 85.17% में मतदान हुआ, जबकि चेचट पंचायत समिति में 84.51% वोट पड़े। देर रात काउंटिंग चलती रही। खैराबाद पंचायत समिति की रिछड़िया ग्राम पंचायत से दीपेंद्र सिंह चुनाव जीतकर सरपंच बने हैं। दीपेंद्र सिंह को 1045 वोट मिले। जबकि 400 वोट लेकर शैलेंद्र कुमार दूसरे नंबर पर रहे।ढाकिया ग्राम पंचायत से हरिमोहन चुनाव जीतकर सरपंच बनें हरिमोहन को 937 वोट मिले जबकि राधेश्याम 604 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे। बुरनखेड़ी ग्राम पंचायत से जयप्रकाश ने सरपंच का चुनाव जीता है। जयप्रकाश को 710 वोट मिले। जबकि 702 वोट लेकर कृष्ण गोपाल दूसरे नंबर पर रहे। खैराबाद ग्राम पंचायत में सरपंच पद की मतगणना शुरू होने से पहले ही केंद्र के बाहर जश्न का माहौल नजर आया। समर्थकों ने अपने प्रत्याशी की जीत की उम्मीद में पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की। जिले में पहले चरण में 4 पंचायत समितियों में 162 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए 78 प्रतिशत वोटिंग हुई। जबकि गिरधरपुरा ग्राम पंचायत में पंच-सरपंच निर्विरोध चुने गए थे। पहले चरण में लाडपुरा पंचायत समिति में 82.61%, सांगोद पंचायत समिति में 78.43%, इटावा पंचायत समिति में 77.70% व सुल्तानपुर पंचायत समिति में 76% वोटिंग हुई थी। यहां देखे सरपंचों का रिजल्ट