कोटा मे 5.95 लाख वोटर 365 उम्मीदवारों में से जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य चुनेंगे। पंचायती राज संस्थाओं में कल पहले चरण में कोटा जिले में 19 जिला परिषद सदस्य व 4 पंचायत समितियों में वोटिंग होगी। पहले चरण में 270 उम्मीदवारों में से जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य चुनेंगे। एक वोटर 2 पदों के लिए मतदान करेगा। इसके लिए मतदान केंद्र पर दो ईवीएम होगी। एक ईवीएम से वोट डालने के बाद मतदाता दूसरी ईवीएम से वोट डालेगा। मतदान दल आज रवाना होगा और शाम तक मतदान केन्द्र पर पहुंच जाएंगे। सरपंच व पंच पदों के लिए 24 अक्टूबर को मतदान होगा। इसी दिन रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। कोटा जिला परिषद के 25 वार्ड में ये प्रत्याशी आमने-सामने पहचान दस्तावेजों की सूची 1.आधार कार्ड। 2.विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) अथवा मनरेगा कार्ड। 3.बैंकों या डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक। 4.श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड अथवा आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड। 5.ड्राइविंग लाइसेंस। 6.पैन कार्ड। 7.भारतीय पासपोर्ट। 8.फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज। 9.केंद्र सरकार, राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र। 10. सांसदों एवं विधानसभा सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र। 11..भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (UDID) कार्ड। पहले चरण में जिला परिषद के इन 19 वार्डो में 22 को होगी वोटिंग -वार्ड 1 से 4 लाडपुरा पंचायत समिति -वार्ड 11 से 15 सांगोद पंचायत समिति -वार्ड 16,17,23 व 25 सुल्तानपुर पंचायत समिति -वार्ड 18 से 22 इटावा पंचायत समिति ऐसी होगी गांव की सरकार सांगोद पंचायत समिति सुल्तानपुर पंचायत समिति इटावा पंचायत समिति लाडपुरा पंचायत समिति