कोटा शहर के रायपुरा क्षेत्र में स्थित पूजा टेंट हाउस में सोमवार को आग लग गई। गोदाम में रखा टेंट का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, दूसरी तरफ कैथून रोड स्थित एक बेकरी में भी आग लगने की सूचना मिलने पर तुरंत एक दमकल को मौके के लिए रवाना किया गया। रायपुरा में टेंट हाउस बना आग का गोला मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया- रायपुरा स्थित पूजा टेंट हाउस के गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते आग सुलग उठी। टेंट हाउस में कपड़ा, गद्दे, पर्दे, कुर्सियां, प्लास्टिक और लकड़ी का सामान था। इस कारण आग ने तेजी से पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने तक टेंट हाउस का काफी सामान जलकर राख हो गया। कैथून रोड पर बेकरी में आग, दमकल रवाना रायपुरा में आग पर काबू पाने के दौरान कैथून रोड पर स्थित एक बेकरी में भी आग लगने की सूचना मिली। आपातकालीन स्थिति को देखते हुए दमकल विभाग ने तुरंत एक गााड़ी को कैथून रोड स्थित बेकरी के लिए रवाना किया। आग को समय रहते फैलने से रोका जा सके। फिलहाल दोनों हादसों में आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है।