कोटा में त्यौहार की खरीदारी करने बाजार जा रहे एक परिवार को तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता नरेश और बड़े बेटे राहुल की मौत हो गई। वहीं, नरेश की प्तनी रेखा और छोटा बेटा विकास घायल हो गए। हादसे में राहुल की आंतें बाहर निकल आईं। घटना सोमवार दोपहर 3 बजे के आसपास आरकेपुरम थाना क्षेत्र के दौलतगंज इलाके की है। दोनों शवों का मंगलवार को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाया गया। कोटा दक्षिण नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर पवन मीणा ने बताया- नरेश भील (38) सोमवार को त्यौहार के लिए खरीददारी (कपड़े ) करने दोपहर 2 बजे करीब बाइक से कोटा के लिए रवाना हुए थे। बाइक पर पत्नी रेखा, बड़ा बेटा राहुल (13) और छोटा बेटा विकास (7) भी था । रास्ते में कोटा की तरफ से आ रहे वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में नरेश के बड़े बेटे राहुल की मौके पर ही मौत हो गईं। राहुल की आंतें बाहर निकल गईं। जबकि नरेश के सिर पर गंभीर चोट लगी । राहगीरों की मदद से एंबुलेंस के जरिए चारों को हॉस्पिटल लाया गया। नरेश ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। छोटा बेटा हॉस्पिटल में भर्ती नरेश की पत्नी हादसे के बाद से ही सदमे में है। वह कुछ बात नहीं पा रही। छोटे बेटे विकास के आंख के ऊपर चोट लगी है। वह अस्पताल में भर्ती है। नरेश मजदूरी करता था। बड़ा बेटा राहुल पांचवी क्लास में पढ़ाई करता था। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। जीप ने मारी टक्कर आरकेपुरम थाना ASI प्रेम कुमार ने बताया कि परिजनों ने तहरीर दी हैं। इसमें बताया सोमवार को शॉपिंग करने कोटा आ रहे थे। रास्ते में अज्ञात जीप ने टक्कर मार दी। हादसे में नरेश उसके बेटे राहुल की मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।