कोटा में तेज गर्मी का असर लगातार जारी है। अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। चिकित्सा विभाग ने पहले ही गर्मी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है और सभी अस्पतालों में हीटस्ट्रोक वार्ड शुरू कर दिए गए हैं। अब नगर निगम ने भी राहगीरों और वाहन चालकों को दोपहर की प्रचंड गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए आश्रय स्थल खोलने का फैसला किया है। निगम की ओर से शहर भर में कुल 16 आश्रय स्थल शुरू किए जा रहे हैं। इनमें 5 स्थाई और 11 अस्थाई आश्रय स्थल शामिल हैं। ये सभी 26 अप्रैल से चालू हो जाएंगे। इन स्थलों पर कूलर, पीने का पानी और ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ORS) की पूरी व्यवस्था रहेगी। निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि गर्मी की तेजी को देखते हुए 25 अप्रैल से शहर के कई स्थानों पर आश्रय स्थल शुरू किए जाएंगे। इनमें- स्थाई आश्रय स्थल: अस्थाई आश्रय स्थल: सुधा अस्पताल के सामने फ्लाईओवर के नीचे अनन्तपुरा चुंगी नाका डीसीएम फ्लाईओवर के नीचे न्यू मेडिकल कॉलेज अम्बेडकर भवन कोटा कॉमर्स कॉलेज बोरखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे रायपुरा चौराहा डीसीएम चौराहा रेलवे स्टेशन कोटड़ी चौराहा प्रताप सर्किल, कुन्हाड़ी ये रहेगी व्यवस्था आश्रय स्थलों पर टेबल, कुर्सी, फर्श, कूलर, पीने का पानी और ORS की व्यवस्था के साथ-साथ साफ-सफाई के लिए कर्मचारी और सुरक्षा के लिए होमगार्ड भी तैनात किए जाएंगे। कूलर में पानी और पेयजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को इन स्थलों का नियमित निरीक्षण करने को कहा गया है। दोपहर के समय ये आश्रय स्थल राहगीरों और वाहन चालकों को तेज गर्मी से आराम और राहत प्रदान करेंगे।