कोटा में ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट की गई समस्याओं में से कुछ का समाधान हुआ है। वार्ड 70 में दो महीने से जमा कचरा हटवाया गया, वहीं विज्ञान नगर में टूटी नाली पर सीसी कवर लगवाकर लोगों को राहत दी गई। दूसरी ओर, मालवीय नगर विस्तार योजना में खुला चैंबर और पार्वती रेजिडेंसी में बंद रोड लाइट की समस्या अब भी बनी हुई है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर, जिनसे लोगों को राहत मिली... पार्षद यूनुस मोहम्मद बने 'पब्लिक के स्टार' वार्ड 70 की ईश्वर लेन, बजरंग नगर में गैस गोदाम वाली गली में मकान नंबर 36 के सामने दो महीने से कचरा जमा था। डी.पी. झा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि लंबे समय से कचरा पड़ा होने के कारण गली के लोग भी वहीं कचरा डालने लगे थे। इससे वहां कचरा पॉइंट बनने की आशंका थी। समस्या सामने आने के बाद वार्ड 70 के पार्षद यूनुस मोहम्मद ने कचरा हटवाकर समाधान करवा दिया। इसके लिए उन्हें 'पब्लिक के स्टार' चुना गया। टूटी नाली पर कवर लगवाया, लोगों को मिली राहत वार्ड 61 से अब्दुल रज्जाक ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि विज्ञान नगर में हनुमान मंदिर के पीछे, कुलदीप किराणा स्टोर के पास नाली का ढक्कन टूटा हुआ है। इससे छोटे और दोपहिया वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती थी। उन्होंने बताया कि कई बार स्कूली बच्चे भी इसमें गिर चुके हैं। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने नाली पर कवर लगवा दिया। इससे लोगों को राहत मिली है। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान का इंतजार... मालवीय नगर विस्तार योजना में खुला चैंबर, हादसे का डर महावीर नगर से डॉ. अजीत शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि मालवीय नगर विस्तार योजना में सड़क पर चैंबर खुला पड़ा है। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को हादसे का डर बना हुआ है। खासकर रात के समय खुले चैंबर का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका रहती है। चैंबर खुला होने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्वती रेजिडेंसी में दो महीने से बंद रोड लाइट पार्वती रेजिडेंसी से आमिर ज़ेड ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले दो महीने से रोड लाइट नहीं जल रही है। इसके कारण सड़क पर अंधेरा छाया रहता है। रात के समय यहां से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। स्ट्रीट लाइट बंद रहने से वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को भी अंधेरे में रास्ते से गुजरना पड़ता है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. 'भास्कर समाधान' से बदलाव:पोस्ट के बाद पक्की हुई नाली, दो महीने पुराना अस्थायी कचरा पॉइंट भी हटा 2.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 3.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 4.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 5.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 6. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 8. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित