राजस्थान में नए वेदर सिस्टम के कारण कोटा में दोपहर में अचानक से मौसम बदल गया। आसमान में बादल छा गए और बिजली चमकने लगी। तेज हवा के साथ शहर के कई हिस्सों हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 1.4 एमएम बारिश हुई है। वहीं भामाशाह मंडी में गेंहू बेचने आए किसानों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि बरसात में ट्रॉली से गेंहू खाली करने का दबाव बनाया गया। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया था जारी मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले हल्की धूप खिली रही। मौसम विभाग ने आज बारिश का येलो अलर्ट जारी कर रखा था। 8 अप्रैल को भी इस सिस्टम का असर रहेगा। वहीं 9 अप्रैल से मौसम साफ रहने की संभावना है। भामाशाह मंडी में खरीद केंद्र पर हंगामा भामाशाह मंडी में गेहूं खरीद केंद्र पर दोपहर दो बजे करीब हंगामा देखने को मिला। किसानों का आरोप था कि क्वालिटी इंस्पेक्टर ने बारिश के मौसम में ही ट्रॉली खाली करने पर मजबूर किया। क्वालिटी इंस्पेक्टर और बायोमिट्रिक पर बैठे कर्मचारी की कार्य प्रणाली से किसान नाराज हो गए और हंगामा कर दिया। सोरसन निवासी रघुवीर मीणा ने बताया कि वो गांव से ट्रॉली में माल भरकर कोटा मंडी में बेचने आए। लंच के पहले उनके माल का सैंपल ना पास कर दिया गया। लंच के बाद माल पास कर दिया। इधर, क्वालिटी छूट के दिल्ली की जांच टीम कोटा भामाशाह मंडी पहुंची है।