मौसम विभाग ने कोटा संभाग में आज और कल बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। शहर में बादल छाए हैं। हल्की धूप भी खिली है। मौसम सुहावना बना हुआ है। शुक्रवार को शहर में दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर में अलग अलग इलाकों में रुक रुक कर रिमझिम बारिश हुई। तापमान में 6 डिग्री की गिरावट हुई। जिससे मौसम ठंडा हो गया। अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री व न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार- इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 23% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 18 सितंबर तक औसत 715.2 मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 553.5 मिमी बारिश हुई है।