कोटा जिला परिषद सदस्य चुनाव के लिए 25 वार्डो में 63 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस व भाजपा ने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। इसमें पूर्व प्रधान, पूर्व उपप्रधान,पूर्व सरपंच, पूर्व मंत्री के पोते, विधायक प्रत्याशी की पत्नी व पार्टी पदाधिकारी के रिश्तेदारों को टिकट दिए हैं। भाजपा व कांग्रेस में 14 करोड़पति उम्मीदवार हैं। इनमें 7 भाजपा व 7 कांग्रेस से हैं। दोनों दलों में सबसे ज्यादा अमीर भाजपा प्रत्याशी रजनी सिंह हैं। इनके पास 11.45 करोड़ की चल अचल सम्पत्ति है। रजनी सिंह, बीजेपी के टिकट पर पीपल्दा से विधायक का चुनाव लड़ चुके मानवेंद्र सिंह की पत्नी हैं। कांग्रेस में सरोज मीणा सबसे अमीर है। इनके पास 3.27 करोड़ की चल अचल संपत्ति है। सरोज मीणा इटावा से प्रधान व देहात जिला अध्यक्ष रह चुकी है। भाजपा प्रत्याशी नेहा सुमन के पास 15 हजार से भी कम चल अचल संपत्ति है। महिला होने के बावजूद उनके पास सोने के जेवर तक नहीं हैं। कांग्रेस और भाजपा ने इस बार नए उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा ने विधायक का चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी की पत्नी व दो उप-प्रधान और सरपंचों को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने देहात अध्यक्ष की पत्नी, पूर्व प्रधान व उप प्रधान और सरपंचों को मैदान में उतारा है। यहां देखिए भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों की प्रोफाइल….