अजमेर में कहीं सीवरेज लीकेज से परेशानी है, तो कहीं नालियां कचरे से जाम हैं। वहीं, कुछ समस्याओं का समाधान भी हुआ है। कोटड़ा में खाली प्लॉट में जमा गंदगी की सफाई करवाई गई, जबकि गांधी भवन, तोपदड़ा में पेड़ों की कटाई के बाद डाली गई टहनियों को हटवाने की समस्या का समाधान पार्षद ने करवाया। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर, जिनसे लोगों को राहत मिली... पार्षद बबीता बनीं आज की 'पब्लिक की स्टार' सिंधी तोपदड़ा से सुनील कुमार कुमावत ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि टाटा पावर ने पेड़ों की कटाई के बाद उनकी टहनियां गांधी भवन, तोपदड़ा में डाल दी हैं। इससे वहां परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद वार्ड 59 की पार्षद बबीता ने इसका समाधान करवाया। इसके बाद शिकायतकर्ता सुनील कुमार कुमावत ने खुद पोस्ट कर पार्षद बबीता का धन्यवाद किया। समस्या का समाधान करवाने के लिए पार्षद बबीता को आज की 'पब्लिक की स्टार' चुना गया। कोटड़ा में खाली प्लॉट से गंदगी हटवाई कोटड़ा से प्रमोद माहेश्वरी ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में खाली प्लॉट में गंदगी जमा है। प्लॉट में कचरा जमा होने से आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद इसका समाधान करवा दिया गया। खाली प्लॉट में जमा गंदगी की समस्या दूर होने से स्थानीय लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर, जिनके समाधान का इंतजार... जीवन दीप कॉलोनी में सीवरेज लीकेज से परेशानी अभियंता नगर की जीवन दीप कॉलोनी से निर्मला गुरनानी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सीवरेज लीकेज की समस्या बनी हुई है। सीवरेज का गंदा पानी बहने से आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लीकेज के कारण क्षेत्र में गंदगी फैलने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोग इस समस्या से राहत मिलने का इंतजार कर रहे हैं। पंचोली चौराहे पर नालियां कचरे से जाम पंचोली चौराहे से पंकज ने समस्या पोस्ट कर बताया कि वार्ड नंबर 3 में नालियां कचरे और गंदगी से जाम पड़ी हैं। नालियों की सफाई नहीं होने से पानी की निकासी में परेशानी हो रही है। गंदगी जमा होने से आसपास का माहौल भी प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र के लोगों को इस समस्या के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1. ‘भास्कर समाधान’ बना प्रभावी जनमंच:7 साल बाद भी गैस कनेक्शन का इंतजार, टूटे साइन बोर्ड से हादसे का डर 2.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 3.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 4. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 5.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 6.एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी 7.चार महीने से पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:कचरा, गंदगी और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 8.मेडिकल कॉलेज के पास खराब सड़क हुई ठीक:पानी की पाइपलाइन, सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली के तारों से जुड़ी समस्याएं आई सामनें 9.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के जरिए लगातार पहुंच रही नागरिकों की समस्याएं 10.अशोक नगर में दो दिन बाद जली स्ट्रीट लाइट:झुके बिजली पोल, टूटी नालियां और तारों से खतरे की समस्याएं सामने आईं