कोटपूतली में त्योहारी सीजन में लोगों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की। जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता के निर्देश पर गुरुवार को विभाग की टीम ने बहरोड़ में विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान तय सीमा से अधिक रंग मिले होने पर 60 किलो जलेबी, 50 किलो चाशनी और 25 किलो हरी मटर नष्ट करवाई गई। कुल 135 किलो खाद्य सामग्री नष्ट कराई गई। हरी मटर में रंग मिलाने की शिकायत पर कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग को सब्जी मंडी में हरी मटर में रंग मिलाने की शिकायत मिली थी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और कई दुकानों का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान बाबू मिष्ठान भंडार से मिल्क केक तथा गोपी कचौरी से कचौरी और जलेबी के सैंपल लिए गए। जांच के लिए जयपुर भेजे सैंपल खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आशीष सिंह शेखावत ने बताया कि खाद्य पदार्थों में निर्धारित सीमा से अधिक रंग मिलाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसी के मद्देनजर विभाग ने कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर संबंधित दुकानदारों को सुधार नोटिस भी दिए गए। उन्होंने बताया कि लिए गए सभी सैंपल जांच के लिए जयपुर स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशिकांत शर्मा और नेहा शर्मा भी मौजूद रहे।