कोटपूतली पुलिस ने शहर और आसपास अवैध रूप से संचालित हो रहे होटल और कैफे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने अचानक दबिश देकर कई युवक और युवतियों को हिरासत में लिया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं होटल और कैफे संचालकों में भी अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। पुलिस को लंबे समय से कुछ होटल और कैफे में संदिग्ध एवं अवैध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर ही पुलिस ने यह कार्रवाई की। पूछताछ में जुटी पुलिस डीएसपी राजेंद्र बुरड़क और कोटपूतली थाना प्रभारी राजेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद कई युवक और युवतियों से पूछताछ की और उनके दस्तावेजों की जांच की। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।