कोटपूतली शहर में राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर 'ऑपरेशन एंटी-वेनम 2.0' पोस्टर का विमोचन किया गया। एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह आईपीएस ने इस पोस्टर का अनावरण किया। इसका मुख्य उद्देश्य समाज को नशीली दवाओं के सेवन से बचाना और युवाओं को जागरूक करना है। नशा पीड़ितों को समाज में लाने का आह्लान एसपी सतवीर सिंह ने बताया-नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि यह परिवारों को भी तोड़ देता है और युवा पीढ़ी के भविष्य को अंधकारमय बना रहा है। इस अभियान का लक्ष्य सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से नशा पीड़ितों को समाज की मुख्यधारा में वापस लाना है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोटपूतली-बहरोड़ जिले को नशा मुक्त बनाना उनका सपना है। इस दिशा में, जिला कोटपूतली-बहरोड़ के प्रत्येक थाने की टीम एक ग्राम पंचायत को नशा मुक्त घोषित करने के लिए प्रयासरत है।