कोटा में ‘भास्कर समाधान’ से लोगों को उनकी लंबित समस्याओं के समाधान मिल रहे हैं। इससे लोगों का भरोसा इस जनमंच पर कायम है। अधिकारी भी इस मंच के जरिये शहर की उन समस्याओं से रुबरु हो रहे हैं जो अब तक सामने नहीं आ पाई थीं। संबंधित विभाग उन समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई कर समाधान भी करवा रहे हैं। इसलिए अपना मोबाइल उठाइए और समस्या पोस्ट कर जिम्मेदारों से सवाल पूछिये। पहले उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… बोरखेड़ा: खुले में कचरा, बेसहारा पशुओं का डर कोटा के बोरखेड़ा कैनाल रोड से मोहम्मद शाहनवाज ने बेसहारा पशुओं और खुले में कचरा डालने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि बोरखेड़ा की गौतम कॉलोनी में बेसहारा पशुओं (गाय, सांड, कुत्ते) से लोग परेशन हैं। लोग खुले में कचरा डालते हैं। इस वजह से हर मोड़, चौराहे और मुख्य रास्ते पर इनका जमावड़ा लगा रहता है। इस समस्या का समाधान करवाएं और मुख्य कचरा पॉइंट्स पर बड़े डस्टबिन रखवाएं। गोरधनपुरा: पेड़ों की छंगाई की, कचरा नहीं उठाया 'भास्कर समाधान' पर गोरधनपुरा की आदित्य आवास योजना, 80 फीट लिंक रोड से आर.बी.दाधीच ने केईडीएल की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। उन्होंने लिखा है कि विभाग ने बिजली के तारों में उलझ रही पेड़ों की टहनियों को काटा और पेड़–पौधों की छंगाई कर दी। लेकिन जो कचरा निकला उसे सड़क पर ही छोड़ गए हैं। इससे पूरी सड़क पर पेड़ों की टहनियां, पत्ते और डालियां पड़ी हुई हैं। इससे वाहन चालकें और राहगीरों को आवाजाही में रेशानी हो रही है। सोगारिया: नई सड़क–नाली बनी, ढकीं नहीं, लोग परेशान शहर के कोटा जंक्शन इलाके के सोगारिया से मलय ने नई बनी नालियों को ढकने की अपील की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि सोगारिया की शाइनिंग स्टार स्कूल वाली गली में नई सड़क औ नालियों का निर्माण तो हो गया लेकिन नालियों को अब तक ढका नहीं गया है। दो महीने से घरों के रैम्प टूटे हुए हैं जिससे आने–जाने में भी परेशानी हो रही है। खुली नालियों में बच्चों के गिरने और बाइक निकालते समय गिरने का डर रहता है। स्वामी विवेकानंद नगर: गंदे पानी से कॉलोनी में बना तालाब 'भास्कर समाधान' पर कल्पना चावला सर्किल, स्वामी विवेकानंद नगर से मनीष चंदानी ने नालियों के पानी की समुचित निकासी न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि स्वामी विवेकानंद नगर के पीछे कल्पना चावला सर्किल से लगते हुए कॉलोनी का गंदा पानी खाली प्लॉट में डाला जा रहा है जिससे यहां गंदा पानी तालाब की तरह जमा हो गया है। इसमें जहरीले जीव, मच्छर और मौसमी कीड़े पनप रहे हैं। निगम से अपील है कि इसका समाधान करें। अब एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत मिली… कुन्हाड़ी: 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद रोशन हुईं लाइट्स 'भास्कर समाधान' पर नान्ता रोड, आकाशदीप हाइट्स, कुन्हाड़ी से घनश्याम पंवार ने खराब रोड लाइट की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए रोड लाइट्स तो लगा दी गईं लेकिन कनेक्शन नहीं किए गए। अगर इनमें कनेक्शन कर लाइट्स चालू कर दी जाए तो लोगों को अंधेरे से राहत मिल जाएगी। समस्या पोस्ट होने के बाद निगम ने इस समस्या का समाधान करवा दिया है। अब उनकी गली में अंधेरे की समस्या का समाधन हो गया है। केशवपुरा: पार्षद कुलदीप मेहरा बने 'पब्लिक के स्टार' कोटा के वार्ड 92 के पार्षद कुलदीप मेहरा ने गिरीराज मीणा की समस्या का समाधान करवाया है। मीणा ने बताया था कि रंगबाड़ी रोड, केशवपुरा चौराहा, तलवंडी में उनकी गली में कचरा संग्रहण वाली निगम की हूपर गाड़ी नहीं आती है। इससे लोगों के घर में लगातार कचरा इकट्ठा होने की समस्या बनी हुई है।इन दिनों दीपावली की सफाई भी चल रही है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद पार्षद कुलदीप ने गाड़ी नियमित लाने के लिए कर्मचारियों को पाबंद किया जिससे घर–घर से कचरा उठने की सुविधा बहाल हो सकी। दैनिक भास्कर एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित