सकतपुर| क्षेत्र के कुंजेड़ से डडवाड़ा गांव तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य के चलते वाहन चालकों, राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बारिश के समय सड़क पर फैली गिट्टी से फिसलन हो जाती है। जिसके कारण दोपहिया वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। पीडब्ल्यूडी ने संवेदक को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सड़क का काम जल्द पूरा करने को कहा है। ग्रामीणों को राहत देने की बात कही है। पीडब्ल्यूडी के एईएन राजेंद्र बैरवा ने बताया कि बारिश के मौसम से काम की गति धीमी हुई है। बारिश थमते ही सड़क पर डामरीकरण शुरू कर दिया जाएगा। विभाग निर्धारित प्रक्रिया के तहत निर्माण जल्द पूरा करने का प्रयास कर रहा है। करीब 15 किमी लंबी सड़क का निर्माण डडवाड़ा से बंबोरी, आटोन, मोटुका होते हुए कुंजेड़ तक किया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद इन गांवों, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर, सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।