बारां| उच्च शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार, कला-साहित्य-संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग राजस्थान सरकार के निर्देश पर राजकीय महाविद्यालय बारां में सोमवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया। प्राचार्य मुनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति बढ़ाना है। सांस्कृतिक चेतना जगाना है। राष्ट्रीय स्वाभिमान मजबूत करना है। भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान, जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में सोमनाथ मंदिर के इतिहास, गौरव गाथा पर विशेष व्याख्यान हुआ। निबंध लेखन हुआ। रंगोली बनाई व संकल्प ग्रहण कार्यक्रम हुआ। सामान्य संकल्प संवाद हुआ। डॉक्यूमेंट्री, लघु फिल्म का प्रदर्शन हुआ। हिमानी गुर्जर, डोली मीणा, गरिमा मालव ने सोमनाथ के वैभव पर रंगोली बनाई। प्राचार्य, मौजूद स्टाफ ने सराहना की। मौके पर शारीरिक निदेशक सीबी शर्मा, वरिष्ठ संकाय सदस्य रामकेश मीणा, जूलॉजी विभाग के रामकेश मीणा, केमिस्ट्री विभाग के संकेत कुमार, उर्दू विभाग के शमशाद अली, निलाक्षी शर्मा, मंथन गोयल, लेखाधिकारी चंद्रशेखर त्यागी, प्रशासनिक अधिकारी मनीष भार्गव, महेश शर्मा, रितेश कोहली, विद्यार्थी मौजूद रहे।