पाली जिले के सादड़ी थाना क्षेत्र में लेपर्ड ने सूअर का शिकार कर लिया। लेपर्ड का मूवमेंट और शिकार का पूरा घटनाक्रम पास की गोशाला के सीसीटीवी में कैद हो गया। घटना मादा गांव स्थित श्री मंगलेश्वर महादेव गोशाला के पीछे गुरुवार रात करीब 11:34 बजे हुई। सीसीटीवी फुटेज में लेपर्ड रात के अंधेरे में दुबककर घात लगाए बैठा दिखाई दिया। जैसे ही सूअरों का झुंड नजदीक आया, लेपर्ड ने पलक झपकते ही झपट्टा मार दिया। पहले देखिए शिकार की PHOTOS देसूरी के वन विभाग रेंजर, बलदेव राम ने बताया - सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। लेपर्ड के लिए जंगली सूअर का शिकार करना सामान्य बात है। रेंजर ने बताया,सीसीटीवी देखकर साफ है कि सूअरों को लेपर्ड की मौजूदगी का अहसास नहीं था, जिसके चलते वे बेखौफ उसके करीब घूमते रहे और लेपर्ड ने मौके का फायदा उठा लिया। 2-3 बार पोजिशन ली, फिर किया वार गोशाला व्यवस्थापक उम्मेदसिंह रापुरोहित ने बताया- सुबह गोशाला के पीछे लेपर्ड के पैरों के निशान, खून के धब्बे और मृत सूअर का बच्चा मिला। लेपर्ड देर रात शिकार की तलाश में गोशाला के पीछे पहुंचा था। तभी वहां से सूअरों का झुंड गुजरा। लेपर्ड कई मिनट तक बिना हिले-डुले बैठा रहा। उसने दो से तीन बार झपट्टा मारने की कोशिश की, लेकिन सटीक दूरी न होने पर दोबारा बैठ गया। जैसे ही सूअर का बच्चा करीब आया, उसने हमला बोल दिया। … ये खबर भी पढ़िए… लेपर्ड ने बंदर को जबड़े में दबोचकर किया शिकार:VIDEO:पहाड़ी पर बंदरों के झुंड के पीछे भागा, फिर झपट्टा मारकर एक को दबोचा राजधानी जयपुर में लेपर्ड की गतिविधियां लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। शहर से सटी अरावली की पहाड़ियों में एक बार फिर लेपर्ड का रोमांचक और हैरान करने वाला मूवमेंट सामने आया है। (पूरी खबर.)