श्रीगंगानगर। लायंस क्लब श्रीगंगानगर सेंट्रल सिटी की अेार से आयोजित समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी और शहर के लाल मानव सुथार का सम्मान किया गया। इस मौके पर हास्य कलाकार ख्याली सहारण ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। क्लब अध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता ने कहा कि मानव ने अपनी प्रतिभा से राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है, जो युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा है। सचिव शैलेन्द्रसिंह मोयल ने मानव को एक बेहतरीन स्पिनर और उभरता हुआ बल्लेबाज बताया। रीजन चेयरमैन अरुण लोहिया व जोन चेयरमैन नितिन खारीवाल ने भी विचार रखे। कोषाध्यक्ष तरुण सिंगला ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान क्लब के कई पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।