लायंस क्लब चूरू की ओर से शुक्रवार को भगवानदास बागला मुक्तिधाम में पौधारोपण किया गया। क्लब पदाधिकारियों व सदस्यों ने अमरूद, नीबू, चींकू, चंपा आदि सहित विभिन्न प्रजातियों के 25 पौधे लगाए तथा पौधों के संरक्षण व नियमित देखभाल का संकल्प लिया। क्लब अध्यक्ष लायन संजीव कुमार वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण समय की आवश्यकता है। सचिव महेंद्र धानुका ने बताया कि लायंस क्लब सेवा कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है। क्लब प्रवक्ता बालकिशन राजगढ़िया ने बताया कि लायंस चूरू की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम शनिवार शाम छह बजे दादा बाड़ी में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर संजय कस्वां, बालकिशन राजगढ़िया, सुनील रंजन टकनेत, मुकुल सिगतिया, संजय मित्तल, रामचंद्र निरानिया, मोहन भालेरीवाला, चंद्रप्रकाश आदि थे।