लिक्विड पेट्रोलियम गैस (LPG) की किल्लत के बीच तेल कंपनियों ने 5 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर को खरीदना आसान कर दिया। लेकिन इस सिलेंडर में LPG करीब 123 रुपए प्रति किलो की दर से पड़ रही है। जो तेल कंपनियों की तरफ से बेचे जाने वाले घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर से भी महंगी है। कंपनियों ने केवल एक आईडी कार्ड के आधार पर 5 किलो के सिलेंडर का नया कनेक्शन देने और उसे बिना किसी नियम के अनलिमिटेड रिफिल करवाने की छूट दी है। कंपनियों का तर्क है कि इससे मजदूरों, प्रवासी कर्मचारियों को गैस की किल्लत नहीं झेलनी पड़े। घरेलू से दोगुना कीमत वर्तमान में तेल कंपनियां इस छोटे सिलेंडर का नया कनेक्शन 1490 रुपए में दे रही हैं। इसमें एक सिलेंडर (5 किलोग्राम एलपीजी के साथ) दे रहे हैं। इसे रिफिल करवाने के लिए 616 रुपए देने पड़ेंगे। वहीं, 14.2 किलोग्राम का घरेलू LPG सिलेंडर 916.50 रुपए में मिल रहा है। इसके तहत एक किलोग्राम LPG 64.50 रुपए की दर से पड़ती है। छोटे एफटीएल सिलेंडर की गैस की कीमत औद्योगिक इकाइयों, रेस्टोरेंट, होटल में उपयोग होने वाले कॉमर्शियल सिलेंडर से भी महंगी पड़ रही है। वर्तमान में तेल कंपनियां 19 किलोग्राम का कॉमर्शियल सिलेंडर 2106 रुपए में दे रही हैं। यानी इस सिलेंडर में 1 किलोग्राम एलपीजी करीब 111 रुपए में पड़ रही है। गैस की कमी, लेकिन अनलिमिटेड रिफिलिंग वर्तमान में एलपीजी की कमी के चलते कंपनियों ने घरेलू गैस की बुकिंग का नियम 25 दिन का कर रखा है। जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर तो मिलना मुश्किल है। ये कुल खपत का केवल 70 फीसदी ही उपलब्ध हो रहा है। इसके विपरीत 5 किलोग्राम सिलेंडर की उपलब्धता पेट्रोल पंपों, गैस एजेंसियों पर अन​लिमिडेट कर दी है। एक व्यक्ति जब चाहे यहां से 5 किलोग्राम का सिलेंडर रिफिल करवा सकता है। … यह खबर भी पढ़ें… LPG संकट में राजस्थान में नए घरेलू गैस कनेक्शन बंद:कंपनियां बोलीं-14 लाख लोगों को अब भी सिलेंडर का इंतजार, 5 दिन का बैकलॉग चल रहा अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध से शुरू हुए LPG संकट के बीच राजस्थान में गैस कंपनियों ने नए घरेलू कनेक्शन फिलहाल बंद कर दिए हैं। हालांकि कोई रेस्टोरेंट, ढाबा संचालक या अन्य कोई कॉमर्शियल सिलेंडर का कनेक्शन लेना चाहता है तो उसे नया कनेक्शन मिल जाएगा। (पूरी खबर पढ़ें)