बाड़मेर | सामाजिक संस्था महावीर इंटरनेशनल बाड़मेर ने सोमवार को राजकीय अस्पताल के मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र में सेवा कार्यक्रम किया। अस्पताल में जन्मे नवजात शिशुओं के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। नवजातों को बेबी किट बांटी। बेबी किट में शिशुओं के लिए जरूरी कपड़े, तौलिया, बिस्तर, स्वच्छता सामग्री रखी गई। उद्देश्य नवजातों को संक्रमण से बचाना है। सुरक्षित माहौल देना है। किट मिलने पर प्रसुताओं, परिजनों के चेहरे पर खुशी दिखी। संस्था अध्यक्ष बाबूलाल संखलेचा ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। नवजात शिशुओं की सेवा ईश्वर की सच्ची आराधना है। कार्यक्रम में गौतम डूंगरवाल, मांगीलाल गोठी, पीराराम, संपत सेठिया, भूरचंद संखलेचा मौजूद रहे। सचिव गौतम बोथरा ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल बाड़मेर समय-समय पर स्वास्थ्य, शिक्षा, जीव दया के क्षेत्र में प्रकल्प चलाती है। राजकीय अस्पताल में बेबी किट वितरण दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से आने वाले परिवारों के लिए मददगार है। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। जरूरतमंदों को संबल मिलता है।