भीलवाड़ा| बसंत विहार गांधीनगर माहेश्वरी महिला मंडल मंडल की ओर से आगामी अक्षय तृतीया पर होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी करने वाली सभी 31 वधुओं को सोने की नोज पिन मेंट करेगी। अध्यक्ष शोभा राठी व सचिव सुनीता लड्ढा के सानिध्य में एक प्रेरणादायक पहल की गई। यह नेक कार्य मंडल की महिलाओं के सहयोग से हुआ है। निंबार्क परमार्थिक सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित होने वाले इस सामूहिक विवाह सम्मेलन पूरे वैदिक विधि विधान संपन्न कराया जाएगा।