ब्यावर |माहेश्वरी पंचायत बोर्ड के तत्वावधान में श्री माहेश्वरी महिला परिषद और श्री माहेश्वरी सेवा संगठन के सामाजिक सेवा सरोकार के तहत मंगलवार को एक कदम सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष दिलीप कुमार जाजू के अनुसार पाली बाजार स्थित माहेश्वरी पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बोर्ड की ओर से विवाह योग्य कन्या रानी शर्मा के विवाह में सहयोग किया गया। जिसके तहत कन्या के विवाह में आवश्यक घरेलू सामान भेंट किए गए। इस दौरान उपस्थित सभी ने कन्या को सुखी-दांपत्य जीवन हेतु शुभकामनाएं दी। इस दौरान महिला परिषद की सदस्यों ने मेहंदी की रस्म भी निभाई। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष दिलीप कुमार जाजू, मंत्री मनीष दरक, श्री माहेश्वरी पंचायत महिला परिषद अध्यक्ष वीणा बल्दुआ, मंत्री कुसुम मालू, वर्षा तापडिय़ा, सेवा संगठन अध्यक्ष कुश मंूदडा, मंत्री अभिषेक राठी, डॉ. एलएन बल्दुआ, कैलाशचंद नसीराबाद, सत्यनारायण न्याति केकडी, राधेश्याम पोरवाल सरवाड़, पूर्व अध्यक्ष रूद्र देव झंवर, श्यामसुंदर जाजू, प्रभात राठी और नंदकिशोर जैथलिया सहित बडी संख्या में बोर्ड, महिला परिषद और सेवा संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।