भीलवाड़ा में डीएसटी और 3 पुलिस थानों की टीम ने शनिवार शाम को हिस्ट्रीशीटर को हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस से बचने के चक्कर में भागते हुए खेत की दीवार से गिरकर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में ले जा गया। आरोपी पूरण गुर्जर भगोड़े हिस्ट्रीशीटर कमलेश गुर्जर को अवैध हथियार उपलब्ध करवाता था। मामला जिले के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र का है। हिस्ट्रीशीटर को हथियार सप्लाई किया था सदर सीओ नेमीचंद चौधरी ने बताया कि 29 मई को बनास नदी के पास बिलिया कलां निवासी आरोपी हिस्ट्रीशीटर कमलेश गुर्जर ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ में आरोपी कमलेश से बरामद पिस्तौल और कारतूस करेड़ा थाना क्षेत्र के नागा का बाड़िया निवासी पूरण गुर्जर से खरीदन की बात सामने आई थी आरोपी पूरण को पुलिस ने पहले से ही भगोड़ा घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ 25 से ज्यादा मुकदमें दर्ज सीओ सदर चौधरी ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी देवगढ़ और करेड़ा क्षेत्र में देखा गया है। इसके बाद चार विशेष टीमों का गठन किया। टीमों ने करेड़ा थाना क्षेत्र के निम्बाहेड़ा जाटान में आरोपी को घेर लिया। हिस्ट्रीशीटर पूरण के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट, नकबजनी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में 25 से ज्यादा मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।