महिला पतंजलि योग समिति ने शारदीय नवरात्रि पर कन्या पूजन का आयोजन किया। यह कार्यक्रम श्री अग्रसेन दिव्यांग संस्थान और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवीन भवन द्वितीय परिसर में हुआ। इस दौरान 30 कन्याओं का पूजन किया गया। अग्रसेन संस्थान में 25 से ज्यादा दिव्यांग बच्चों का भी सम्मान हुआ। समिति सदस्यों ने कन्याओं को कुमकुम तिलक लगाकर पाठ्य सामग्री, फल, बिस्किट और चॉकलेट जैसे उपहार दिए। जिला संयोजिका पवन आर्य ने बताया कि सेवा संकल्प प्रकल्प के तहत हर साल कन्या पूजन होता है। उन्होंने कहा कि कन्याओं का पूजन सनातन संस्कृति और नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है। इसका मकसद समाज में बालिकाओं के प्रति सम्मान बढ़ाना है। आयोजन से पहले सभी को योग और प्राणायाम करवाया गया। इस मौके पर मंजुला खत्री, खुशलता खत्री, शकुंतला चौहान, निशा जसवानी, हिमानी खत्री, डॉक्टर ज्येष्टा बहन, हिना देवी, लीना देवी, रितु जीनगर, रानी देवी, कुसुम लोहार, रानू टेकवानी, डिम्पल कुंवर, हेमलता निमेष, गीता चौहान, मंजू प्रजापत और शान्तिदेवी सहित कई सदस्य मौजूद थे।