हनुमानगढ़ के मक्कासर गांव में शुक्रवार को तीसरा कुश्ती दंगल हुआ। सुखा सिंह पहलवान ने ग्रामीणों के सहयोग से इसका आयोजन किया। इसमें राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सहित देश के करीब 100 पहलवानों ने हिस्सा लिया। पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए। विजेता को 1 लाख रुपए का नकद इनाम मिला। पांच अन्य पहलवानों को 50-50 हजार रुपए के पुरस्कार दिए गए। युवा पीढ़ी को खेलों से जोड़ने और नशे से दूर रहने पर जोर कार्यक्रम में आए मेहमानों ने दंगल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना आज की जरूरत है, खासकर जिले में बढ़ते नशे को देखते हुए। ऐसे आयोजन युवाओं को सही दिशा देंगे। आयोजकों ने बताया कि मक्कासर गांव का कुश्ती से पुराना जुड़ाव है। उस्ताद दर्शन सिंह यहां अखाड़ा चला रहे हैं। दंगल का मकसद युवा पीढ़ी को खेलों से जोड़ना और नशे से दूर रखना है।