झालावाड़| साइबर अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क को तोड़ने के लिए चलाए जा रहे साइबर शील्ड अभियान के तहत साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमीशन के लालच में अपने परिचित के बैंक खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के लेन-देन के लिए करवा रहा था। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, बैंकिंग रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। एसपी अमित कुमार ने बताया कि कोटा जिले के सुकेत निवासी शर्जील (24) पुत्र शकील ने अपने परिचित के बैंक खाते का उपयोग साइबर अपराधियों के लिए म्यूल अकाउंट के रूप में किया।