करौली के मंडरायल में पुलिस ने 188.96 ग्राम गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से गांजा, एक मोबाइल और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही यामाहा R-15 मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देश पर मंडरायल थाना पुलिस गश्त कर रही थी। राजघाट चंबल पुल की तरफ से आ रहे एक युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसकी शर्ट के अंदर पॉलीथिन में गांजा मिला। युवक की पहचान पांचौली निवासी 27 वर्षीय रघुवीर माली के रूप में हुई है। पूछताछ में रघुवीर ने बताया कि उसने घर के पास उगे गांजे के पौधों को सुखाकर मंडरायल में बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने रघुवीर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।