बारां| होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान बारां की ओर से निजी रिसोर्ट में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहायक निदेशक योगेंद्र शर्मा का अ​भिनंदन किया।कार्यक्रम में अतिथियों का पारंपरिक स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट किए। इस अवसर पर पर्यटन विकास, स्थानीय पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार, मीडिया की भूमिका तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं उपयोगी चर्चा हुई। अभिनंदन समारोह में होटल फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों हरिओम अग्रवाल, शिवम सिंघल, मृत्युंजय, पंकज, जगदीश शर्मा, मुरारी राठौर एवं महेंद्र शर्मा की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। ऐसे संवादात्मक आयोजन पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देंगे तथा बारां जिले के पर्यटन विकास में सहयोगी सिद्ध होंगे।