धौलपुर| प्रदेश में एमएड और इंटीग्रेटेड बीएड-एमएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर है। इसके बावजूद दोनों पाठ्यक्रमों में अब तक आवेदन की संख्या सीटों के मुकाबले कम है। प्रवेश परीक्षा की अनिवार्यता हटाए जाने के बाद भी अभ्यर्थियों का रुझान कम दिखाई दे रहा है। एमएड की 2205 सीटों के लिए अब तक करीब 800 आवेदन आए हैं।