भास्कर न्यूज | बालोतरा पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले में लोक कला एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला स्वीप प्रभारी धनसिंह महेचा एवं उप प्राचार्य रामेश्वरी चौधरी के निर्देशन में राउमावि आसोतरा तथा बालोतरा के गोरखा चौक में कच्छी घोड़ी नृत्य एवं कठपुतली अनारकली के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। पारंपरिक लोक कलाओं के जरिए मतदान के महत्व को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। कच्छी घोड़ी की प्रस्तुति व कठपुतली अनारकली के माध्यम से आमजन को मतदान की भूमिका के बारे में संदेश दिया।