झालावाड़| राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास पंचायती राज मंत्री ओटाराम देवासी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके दिल्ली निवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। राजनाथ सिंह का स्वागत भगवान गणेश की तस्वीर देकर किया गया। दुपट्टा भी पहनाया गया। अखिल भारतीय रायका रेबारी देवासी महासभा राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष मेघराज रायका ने बताया, समाज की समस्याएं भेड़ पालकों, ऊंट पालकों, पशुपालकों से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा, ओटाराम देवासी समाज के सम्मान, संस्कृति, स्वाभिमान की आवाज हैं। वे लगातार समाज की उन्नति, सुरक्षा, अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। समाज की आवाज लगातार दिल्ली तक पहुंच रही है। जल्द ही ओटाराम देवासी झालावाड़ आएंगे, तब स्वागत-सम्मान किया जाएगा। झालावाड़ जिले की लोहारिया की ढाणी, शिवनगर ढाणी, अकावट खुर्द, राजपुरा के लोगों ने आभार जताया।